प्राकृत विद्या शिक्षण शिविर में 80 से अधिक विद्यार्थी ले रहे भाग
Share
उदयपुर, 20 मई: आचार्य सुनील सागर की प्रेरणा से महावीर भवन सेक्टर 14 में प्राकृत विद्या शिक्षण शिविर का आयोजन श्री महावीर दिगम्बर जैन दशा नागदा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री महावीर युवा परिषद द्वारा 17 मई से 24 मई तक किया जा रहा है । शिविर का संचालन पंडित रवि कीर्ति शास्त्री के सानिध्य में हो रहा है, प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से प्रतिभागी बालक बालिकाओं द्वारा श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की जाती है तथा प्रातः 8.30 बजे से बालकों का प्राकृत भाषा शिक्षण का आयोजन होता है जिसमें लगभग 80 बालक बालिकाएं अध्ययन कर रहे है । सायं 7 बजे से श्रीजी की आरती के साथ बालकों महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अध्ययन एवं शंका समाधान का आयोजन आमंत्रित शास्त्री जी द्वारा किया जाता है । ट्रस्ट अध्यक्ष भंवर लाल मुंडलिया, परिषद अध्यक्ष हितेश मुंडलिया, महामंत्री कल्पेश मुंडलिया, पारस भोजावत, अविनाश कोठारी एवं यशवंत कोठारी शिविर के संचालन में पूर्ण योगदान दे रहे है । ट्रस्ट के महामंत्री भूरीलाल जैन ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन परीक्षा होगी एवं सभी बालक बालिकाओं को पारितोषिक वितरण किया जाएगा तथा सभी साधर्मी बालक बालिकाओं को शिविर में भाग लेने का आव्हान किया है तथा शिविर आयोजन के लिए आर्थिक सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
