LOADING

Type to search

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

crime

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Share

राहगीरों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, इलाज से पहले तोड़ा दम
उदयपुर, 11 अक्टूबर:
बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा पाड़ला मोड़ के पास पुलिया पर हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक कुछ दूरी पर बस छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद युवक बाइक के पास गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर आंबापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान अनिल पुत्र हुरिया, निवासी सिंगपुरा के रूप में की।
आंबापुरा थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि बस की टक्कर से युवक की मौत हुई है। हादसे के बाद चालक बस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *