LOADING

Type to search

चलती स्कूटी बनी आग का गोला

Local

चलती स्कूटी बनी आग का गोला

Share

आरएमवी स्कूल रोड पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने मटकों-बाल्टियों से बुझाई आग
उदयपुर, 26 मई
: शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित आरएमवी स्कूल रोड पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई और सड़क पर धुएं का गुबार फैल गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
चालक ने सूझबूझ से बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चलते समय पहले उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही तेज लपटें उठने लगीं। चालक ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी को तुरंत सड़क किनारे खड़ा किया और सुरक्षित दूरी पर चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने मटकों और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्कूटी लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर पेट्रोल लीकेज के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *