LOADING

Type to search

धोखाधड़ी मामले में 9 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

crime

धोखाधड़ी मामले में 9 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share

कंपनी बंद कर करोड़ों का निवेश लेकर हुआ था फरार, सूरजपोल थाना पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर, 26 मई:
उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 9 साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी लोकेश टांक उर्फ आकाश उर्फ संचिन को मध्यप्रदेश के बैतूल से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘सुदर्शन चक्र-02’ अभियान के तहत की गई।
डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिर तंत्र और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर मध्यप्रदेश के बैतूल में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने संस्कार इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी के जरिए लोगों को अधिक ब्याज और भूखंड देने का लालच देकर करोड़ों रुपए का निवेश करवाया था। वर्ष 2017 में कंपनी अचानक बंद हो गई और आरोपी फरार हो गया था।
मामले में डूंगरपुर निवासी कल्पेश कुमार सहित 43 पीड़ितों ने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में धोखाधड़ी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में पूर्व में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी लोकेश टांक लंबे समय से फरार चल रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *