LOADING

Type to search

मुकेश माधवानी बने एंटरप्रेन्योरशिप कमेटी चेयरमैन

Local

मुकेश माधवानी बने एंटरप्रेन्योरशिप कमेटी चेयरमैन

Share

उदयपुर, 29 मार्च: रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3056 में रोटेरियन मुकेश माधवानी को वर्ष 2026-27 के लिए एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 अरुण बगड़िया ने बताया कि माधवानी रोटरी क्लब उदयपुर अशोका के संस्थापक अध्यक्ष हैं और लंबे समय से समाजसेवा व उद्यमिता क्षेत्र में सक्रिय हैं।
डिस्ट्रिक्ट सचिव संजय कौशिक ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उद्यमिता विकास को नई दिशा मिलेगी।
माधवानी ने कहा कि वे करीब 90 क्लबों और 4000 सदस्यों के साथ मिलकर युवाओं को स्टार्टअप व स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करेंगे। प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और नेटवर्किंग कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष फोकस रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *