LOADING

Type to search

बडंगा में राहत शिविर: जरूरतमंदों को भोजन व उपयोगी सामग्री वितरित

Local

बडंगा में राहत शिविर: जरूरतमंदों को भोजन व उपयोगी सामग्री वितरित

Share

उदयपुर, 29 मार्च: उदयपुर के बडंगा गांव में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए राहत सामग्री वितरण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
संस्थान अध्यक्ष कैलाश चन्द्र अग्रवाल ‘मानव’ की प्रेरणा और कोषाध्यक्ष कमला देवी अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। जरूरतमंद परिवारों को 150 भोजन पैकेट, महिलाओं को बाल्टी-मग, पुरुषों को बेडशीट, बच्चों को शर्ट व टॉवेल वितरित किए गए।
शिविर प्रभारी कुलदीप शेखावत ने बताया कि आयोजन में ग्रामीणों व सहयोगियों का सक्रिय योगदान रहा। राहत सामग्री वितरण से गांव के जरूरतमंदों को बड़ी सहायता मिली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *