LOADING

Type to search

हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा: उपप्रधान के पति और तीन बेटे गिरफ्तार

Local

हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा: उपप्रधान के पति और तीन बेटे गिरफ्तार

Share

डूंगरपुर पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों और दो नाबालिगों को पकड़ा, आपसी रंजिश में की गई थी हत्या
डूंगरपुर, 5 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर भूपेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सीमलवाड़ा उपप्रधान के पति जीवराम अहारी, उनके तीन बेटों सहित चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हत्या पुरानी रंजिश और वित्तीय विवाद के चलते की गई थी।
धंबोला थाना अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मृतक भूपेंद्र सिंह की पत्नी मीनाक्षी ने 2 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर को उनका पति श्रमिकों को छोड़ने सीमलवाड़ा गया था, जहां सारोली निवासी जीवराम अहारी और उसके बेटों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। जब मीनाक्षी मौके पर पहुंचीं तो भूपेंद्र सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
रिपोर्ट के अनुसार भूपेंद्र सिंह ने जीवराम को करीब तीन लाख रुपये उधार दिए थे, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। फरार चल रहे आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सारोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में जीवराम, उनके बेटे राजनारायण, बापूलाल और प्रकाश शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि वारदात में प्रयुक्त हथियारों और अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *