मैसूरू-मदार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत
Share
चित्तौड़गढ़, 18 जून: दक्षिण भारत और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाते हुए दो अतिरिक्त ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। इससे चित्तौड़गढ़ सहित मेवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 06281 मैसूरू से 4 और 11 जुलाई को रवाना होगी, जबकि 06282 मदार से 6 और 13 जुलाई को संचालित की जाएगी। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। चित्तौड़गढ़ स्टेशन इस ट्रेन का महत्वपूर्ण ठहराव है, जिससे रोजगार, शिक्षा और व्यापार के लिए दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान को जोड़ती है। समय और ठहराव पूर्ववत रहेंगे।
