LOADING

Type to search

नीमचमाता मंदिर मार्ग की बदलेगी सूरत, 49 लाख का प्रोजेक्ट मंजूर

Local

नीमचमाता मंदिर मार्ग की बदलेगी सूरत, 49 लाख का प्रोजेक्ट मंजूर

Share

दिसम्बर 2026 तक होगा कार्य पूरा, फिलहाल लकड़ी के सहारे चल रही सुरक्षा व्यवस्था
उदयपुर, 20 मार्च:
शहर के देवाली क्षेत्र से पहाड़ी पर स्थित नीमच माता मंदिर जाने वाले जर्जर मार्ग के सुधार का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर ने करीब 49.42 लाख रुपए के कार्य का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। योजना के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह से काम शुरू होकर 2 दिसम्बर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट वर्ष 2024-25 के मुख्यमंत्री बजट में शामिल किया गया था, जबकि सितंबर 2025 में पर्यटन विभाग ने इसकी स्वीकृति दी थी। मंदिर देवस्थान विभाग के अधीन है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।
खस्ताहाल मार्ग बना जोखिम
फतहसागर झील के देवाली छोर से शुरू होने वाला करीब 800 मीटर लंबा यह मार्ग वर्तमान में काफी जर्जर है। कई जगह सीमेंट रेलिंग टूट चुकी है और सुरक्षा के नाम पर अस्थायी रूप से लकड़ी के डंडों का सहारा लिया गया है। पूर्व में यहां फोटोशूट के दौरान 6 लोगों के गिरने की घटना भी सामने आ चुकी है।
ये होंगे प्रमुख कार्य
परियोजना के तहत मंदिर जीर्णोद्धार (5.23 लाख), दीवार मरम्मत (1.29 लाख), एमएस ग्रिल निर्माण (2.99 लाख), मुख्य प्रवेश से नए फ्लोर व पाथवे (21.13 लाख), सीढ़ियों का जीर्णोद्धार (14.43 लाख), सुविधाएं (2.05 लाख) और सीमेंट कुर्सियों की मरम्मत (1.10 लाख) सहित कुल 49.42 लाख रुपए खर्च होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *