LOADING

Type to search

ग्राम विकास अधिकारी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Local

ग्राम विकास अधिकारी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Share

पट्टा जारी करने के नाम पर मांगी थी घूस, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
\डूंगरपुर, 20 मार्च
: डूंगरपुर एसीबी की टीम ने सीमलवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माण्डली में कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर का पट्टा जारी करने के एवज में परिवादी से घूस मांगी थी।
एसीबी के उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी ने शिकायत में बताया था कि उसने और उसके भाई ने मकान के पट्टे बनवाने के लिए आवेदन किया था। इस पर आरोपी अधिकारी ने दोनों पट्टों के बदले 8,000 रुपए की मांग की। परिवादी पहले ही 4,000 रुपए दे चुका था, जिसके बाद उसे एक पट्टा जारी कर दिया गया, लेकिन दूसरे के लिए शेष राशि देने का दबाव बनाया जा रहा था।
शिकायत के बाद एसीबी ने 18 मार्च को मांग का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में ट्रैप कार्रवाई की गई।
जैसे ही परिवादी ने आरोपी को 4,000 रुपए दिए, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *