LOADING

Type to search

वायु प्रदूषण कानूनों पर शोध कर नेहा माहेश्वरी ने हासिल की पीएचडी

education

वायु प्रदूषण कानूनों पर शोध कर नेहा माहेश्वरी ने हासिल की पीएचडी

Share

भारत-अमेरिका की पर्यावरण नीतियों के तुलनात्मक अध्ययन पर मिला सम्मान, शिक्षा जगत में खुशी
उदयपुर, 26 मई
: शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उदयपुर की प्रतिभाएं लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में नेहा माहेश्वरी ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर शहर का गौरव बढ़ाया है।
नेहा माहेश्वरी को “भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में वायु प्रदूषण कानून एवं उनके क्रियान्वयन का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने के बाद पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध वर्तमान समय की गंभीर वैश्विक समस्या वायु प्रदूषण और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर आधारित है।
उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. प्रियदर्शी नागदा के निर्देशन में पूरा किया। शोध में भारत और अमेरिका के वायु प्रदूषण नियंत्रण कानूनों, पर्यावरण संरक्षण नीतियों तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन का गहन अध्ययन किया गया। साथ ही दोनों देशों की व्यवस्थाओं की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए यह विश्लेषण भी किया गया कि सख्त कानूनी ढांचा और प्रभावी निगरानी प्रणाली पर्यावरण संरक्षण में किस प्रकार अहम भूमिका निभाती है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध पर्यावरण कानून और नीति निर्माण के क्षेत्र में उपयोगी साबित होगा। नेहा माहेश्वरी की इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, शोधार्थियों, परिजनों और समाजजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *