LOADING

Type to search

नेहरू पार्क को मिलेगा नया पर्यटन बढ़ावा

Local

नेहरू पार्क को मिलेगा नया पर्यटन बढ़ावा

Share

सीएस बोले—एयरपोर्ट पर करें प्रमोशन
उदयपुर, 21 मार्च:
फतहसागर झील के बीच स्थित नेहरू पार्क को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में अब ठोस पहल की जाएगी। चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास ने पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आकर्षक स्थल का एयरपोर्ट और शहर की प्रमुख जगहों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि यहां अधिक से अधिक पर्यटक पहुंच सकें।
निरीक्षण के दौरान यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने बताया कि वर्तमान में नेहरू पार्क में प्रतिदिन करीब 1200 पर्यटक आते हैं। इस पर सीएस ने कहा कि संख्या बढ़ाने के लिए होटल एसोसिएशन के साथ समन्वय कर टूरिस्ट कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाए।
कलेक्टर नमित मेहता ने जानकारी दी कि पार्क शाम होते ही बंद हो जाता है, लेकिन समय बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। यदि रात में लाइटिंग और सजावट के बीच पार्क खुला रखा जाए तो पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। सीएस ने इसके बाद आरएनटी मेडिकल कॉलेज का दौरा कर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ‘मेरा अस्पताल मेरी जिम्मेदारी’ जैसे नवाचारों की सराहना की। इसके पश्चात वे पंचवटी स्थित आरएसएमएमएल मुख्यालय पहुंचे, जहां संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों से जानकारी ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *