LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में बीसीआई का नया चैप्टर, कमल सोमानी अध्यक्ष नियुक्त

Business

चित्तौड़गढ़ में बीसीआई का नया चैप्टर, कमल सोमानी अध्यक्ष नियुक्त

Share

चित्तौड़गढ़, 20 अगस्त: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने चित्तौड़गढ़ में नए चैप्टर की घोषणा करते हुए कमल सोमानी को प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। वित्तीय सेवाओं में 23 वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले सोमानी ‘इन्वेस्ट करो इंडिया’ के संस्थापक हैं और लंबे समय से म्यूचुअल फंड, एसआईपी, बीमा तथा वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में चैप्टर शुरू होना स्थानीय व्यापार को व्यापक नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सोमानी ने कहा कि बीसीआई व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को रेफरल, सहयोग, ज्ञान साझा करने और नए अवसरों के लिए मजबूत मंच देगा। उनका लक्ष्य चित्तौड़गढ़ के व्यापारिक समुदाय को राजस्थान, देश और विदेश के बाजारों से जोड़ना है। सोमानी के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में मजबूत सामाजिक-व्यावसायिक संपर्क हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *