जनजाति गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन कार्यमुक्त
Share
डूंगरपुर, 20 अगस्त: वीरबाला कालीबाई जनजाति गर्ल्स हॉस्टल में अज्ञात युवक के ठहरने के आरोपों के बाद टीएडी ने वार्डन शारदा यादव को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। 18 अगस्त को हॉस्टल में युवक के ठहरने की सूचना पर एबीवीपी कार्यकर्ता और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे थे।
जांच के दौरान युवक नहीं मिला। वार्डन ने फोटो में दिख रहे व्यक्ति को अपना पति बताया था। हॉस्टल के पास झाड़ियों में बिना नंबर की बाइक भी मिली थी। मामले को लेकर एबीवीपी ने बुधवार को टीएडी कार्यालय के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की। छात्रों के प्रदर्शन के बाद गुरुवार को टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्य प्रकाश कस्वां ने वार्डन को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए। एबीवीपी ने हॉस्टल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जांच की मांग की है।

