टीडी-डबोक में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती
Share
आईओसीएल सीएसआर से कैंसर जांच व टीकाकरण सुविधाएं शुरू, सांसद गरासिया की पहल
उदयपुर, 10 अप्रैल: ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए टीडी और डबोक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए हैं। यह पहल Indian Oil Corporation Limited की सीएसआर योजना के तहत राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया की अनुशंसा पर साकार हुई।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद गरासिया मुख्य अतिथि रहे, जबकि आईओसीएल राजस्थान के कार्यकारी निदेशक मनोज गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कैंसर जांच और टीकाकरण सेवाएं सुदृढ़
इस पहल के तहत ब्रेस्ट कैंसर, मेमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर की जांच के साथ टीकाकरण सेवाओं को मजबूत किया गया है। सीएचसी टीडी की प्रभारी डॉ. मीता जयसवाल और डबोक प्रभारी डॉ. प्रिंस ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। सांसद गरासिया ने कहा कि इस प्रकार की पहल से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
