LOADING

Type to search

‘निधि दर्पण’ का विमोचन, महिला विरासत-संरक्षकों की भूमिका पर जोर

Local

‘निधि दर्पण’ का विमोचन, महिला विरासत-संरक्षकों की भूमिका पर जोर

Share

उदयपुर, 8 अक्टूबर। इंटेक (आईएनटीएसीएच) उदयपुर चैप्टर के न्यूज़लेटर ‘निधि दर्पण’ के विशेष अंक का विमोचन टीएडी आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरामानी ने किया जिसमें महिलाओं की कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत में भूमिका पर केंद्रित इस अंक में मेवाड़ की समृद्ध परंपराओं को रेखांकित किया गया है।
आयुक्त ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में कला एवं क्राफ्ट से जुड़ी महिलाओं को इंटेक (आईएनटीएसीएच) से जोड़कर उनके पारंपरिक कौशल को आगे बढ़ाने, पहचान दिलाने तथा आजीविका के अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। इंटेक उदयपुर चैप्टर के कन्वीनर गौरव सिंघवी ने कहा कि ‘निधि दर्पण’ का उद्देश्य विरासत को संजोने वाली महिलाओं के योगदान को सामने लाना है। इस अवसर पर को-कन्वीनर सुशील कुमार दशोरा, लाइफ मेंबर लेफ्टिनेंट डॉ. सिम्पल जैन, रानू सिंघवी एवं सुश्री प्रियंका वैष्णव सहित इंटेक टीम उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना में आवेदन की तिथि 25 अक्टूबर तक बढी

उदयपुर, 08 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की निर्धारित अंतिम तिथी 25 अक्टूबर तक बढाया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन श्रेणी का सदस्य हाने के साथ राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम हो या जिनके माता-पिता राजकीय कार्मिक पर पे मैट्रिक्स का अधिकतम लेवल-11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हैं ऐसे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से करवाने का अवसर मिलेगा।
श्री भटनागर ने बताया कि विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से प्रत्येक वर्ग तथा परीक्षा के लिए निर्धारित सीट का चयन राज्य स्तर पर जारी मेरिट सूची के अनुसार किया जाता है। पात्र विद्यार्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

डाक जीवन बीमा दावा मात्र 9 दिनों में स्वीकृत

बोनस सहित 22.20 लाख का चेक प्रदान
उदयपुर, 8 अक्टूबर।
डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजना के अंतर्गत बीमाधारक स्वर्गीय मनीष सोनी द्वारा 16 अप्रैल 2018 को 15 लाख रुपये की युगल सुरक्षा बीमा पॉलिसी ली गई थी। पॉलिसी लेने के लगभग 8 वर्ष पश्चात उनका निधन हो गया। इसके उपरांत उनकी धर्मपत्नी हेमलता द्वारा मृत्यु दावा 22 सितंबर 2026 को प्रधान डाकघर उदयपुर में प्रस्तुत किया गया।
डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 9 दिनों में मृत्यु दावा स्वीकृत किया गया तथा 2 अक्टूबर को बोनस सहित कुल 22 लाख 20 हजार रुपये की राशि का चेक हेमलता को प्रदान किया गया। उन्होने बताया किडाक विभाग द्वारा त्वरित एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करते हुए आमजन को डाक जीवन बीमा योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *