LOADING

Type to search

जल साँझी में साकार हुई माखन चोरी लीला

Local

जल साँझी में साकार हुई माखन चोरी लीला

Share

गोवर्धननाथ स्वामी मंदिर में जल पर उकेरी भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उदयपुर, 8 अक्टूबर:
शहर के कलश मार्ग स्थित ठाकुर जी श्री गोवर्धननाथ स्वामी मंदिर (जल साँझी मंदिर) में चल रहे जल साँझी महोत्सव के तृतीय दिवस त्रयोदशी पर गुरुवार को जल पर भगवान श्रीकृष्ण की ‘माखन चोरी लीला’ का मनोहारी चित्रण किया गया। जल पर साकार की गई इस अनूठी झांकी में बाल स्वरूप श्रीकृष्ण को सखाओं के साथ माखन चुराते हुए दर्शाया गया।
कलाकार राजेश वैष्णव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन, मिश्री, दही और मट्ठा अत्यंत प्रिय हैं। बाल्यकाल में श्रीकृष्ण सखाओं के साथ माखन चुराकर आनंद और चाव से उसे मिल-बांटकर खाते थे। इसी कारण उन्हें प्रेमपूर्वक ‘माखनचोर’ भी कहा जाता है।
जल पर उकेरी गई भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे। भक्तों ने इस अनूठी झांकी के दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का भावपूर्ण स्मरण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *