LOADING

Type to search

त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष बनीं निवेदिता व्यास

socal

त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष बनीं निवेदिता व्यास

Share

लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
खेरवाड़ा, 15 जून:
श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज खड़क क्षेत्र जवास का 39वां द्विवार्षिक अधिवेशन त्रिमेस जवास भवन में आयोजित हुआ। अधिवेशन में समाज की नई कार्यकारिणी के गठन के तहत विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुए।
महिला प्रतिनिधित्व के अंतर्गत श्रीमती निवेदिता व्यास को लगातार दूसरी बार महिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके पुनर्निर्वाचन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि निवेदिता व्यास लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और समाज सेवा से जुड़ी रही हैं। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक कार्यों में उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए समाज ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
निर्वाचन के बाद निवेदिता व्यास ने समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
अधिवेशन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों और समाजजनों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती तथा समाज विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *