LOADING

Type to search

अब घर बैठे मिलेगा मनपसंद VIP नंबर

Local

अब घर बैठे मिलेगा मनपसंद VIP नंबर

Share

उदयपुर में टू-व्हीलर की नई रजिस्ट्रेशन सीरीज शुरू, ई-ऑक्शन से होगा आवंटन
उदयपुर, 5 जून:
उदयपुर में दोपहिया वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी है। परिवहन विभाग ने टू-व्हीलर वाहनों के लिए नई रजिस्ट्रेशन सीरीज शुरू करते हुए पसंदीदा और वीआईपी नंबरों के आवंटन हेतु ऑनलाइन ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब वाहन मालिक घर बैठे ही अपनी पसंद के विशेष नंबर के लिए आवेदन कर सकेंगे।
पंजीयन एवं जिला परिवहन अधिकारी मुकेश कुमार डाड़ ने बताया कि नई सीरीज के आकर्षक और अग्रिम नंबरों के आवंटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इच्छुक आवेदकों को परिवहन विभाग के ऑनलाइन ऑक्शन पोर्टल पर लॉगिन कर यूनिक आईडी बनानी होगी, जिसके बाद वे अपनी पसंद के नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से पारदर्शिता बनी रहेगी और सभी आवेदकों को समान अवसर मिलेगा। विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था से वीआईपी और विशेष नंबरों के आवंटन में निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।
परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से समय रहते पोर्टल पर पंजीयन कराने और निर्धारित नियमों के तहत ई-ऑक्शन में भाग लेकर मनपसंद नंबर प्राप्त करने की अपील की है। नई सीरीज के शुरू होने से वाहन मालिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *