LOADING

Type to search

लाइव गार्ड को स्विमिंग सिखाना पड़ा भारी, गंभीर घायल

Local

लाइव गार्ड को स्विमिंग सिखाना पड़ा भारी, गंभीर घायल

Share

खेलगांव के पूल में हादसा, रीढ़ और सिर में चोट; ऑपरेशन के बाद हालत नाजुक
उदयपुर, 5 जून:
महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित स्विमिंग पूल में बच्चों को तैराकी सिखाने के दौरान एक लाइव गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। घायल युवक जयेश यादव (23) निवासी बड़गांव का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन भी किया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना चार दिन पहले हुई थी, लेकिन मामला अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोट इतनी गंभीर है कि जयेश फिलहाल अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
महाराणा प्रताप खेलगांव के इस तरणताल में प्रतिदिन सुबह और शाम करीब 150 बच्चे तैराकी प्रशिक्षण लेने आते हैं। उनकी सुरक्षा और प्रशिक्षण के लिए 5 से 7 प्रशिक्षित लाइव गार्ड तैनात हैं, जो स्वयं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
जिला खेल अधिकारी एवं स्विमिंग कोच महेंद्र पालीवाल ने बताया कि जयेश ने प्रशिक्षण के दौरान 8 नंबर बोर्ड से पानी में डाइव लगाई थी। डाइव के दौरान उसका सिर पूल के तल से टकरा गया, जिससे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद टीम ने तत्काल सीपीआर देकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
पालीवाल ने बताया कि डॉक्टर लगातार उपचार कर रहे हैं और सभी उसकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। हादसे के बाद खेलगांव में सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण प्रक्रियाओं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *