LOADING

Type to search

आज मैरियट होटल में होंगी बीसीआई के तीन चैप्टर्स की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स

Business

आज मैरियट होटल में होंगी बीसीआई के तीन चैप्टर्स की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स

Share

नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और नए बिजनेस अवसरों पर होगा मंथन
उदयपुर, 31 जुलाई:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के एजुकेशन, उत्सव और निर्माण चैप्टर्स की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग्स शुक्रवार शाम 4 बजे मैरियट होटल में आयोजित होंगी। बैठक में बिजनेस नेटवर्किंग, रेफरल एक्सचेंज, नॉलेज शेयरिंग और नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा के साथ आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की जाएगी।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में एजुकेशन सेशन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और मेंबर इंट्रोडक्शन सत्र होंगे। निर्माण चैप्टर के चीफ एडवाइजर उपेन्द्र तातेड़ ‘वास्तु’ विषय पर मार्गदर्शन देंगे, जबकि रूही सुराणा, सौम्या लुथरा और पूजा रोहिड़ा बिजनेस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगी।
बीसीआई एजुकेशन के राहुल बड़ाला, उत्सव के ऋतुराज खन्ना और निर्माण के उपेन्द्र तातेड़ ने कहा कि संयुक्त बैठक से सदस्यों को नए नेटवर्क, सहयोग और व्यवसाय विस्तार के बेहतर अवसर मिलेंगे। तीनों चैप्टर्स के अध्यक्षों ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *