LOADING

Type to search

अफीम तस्कर की 80 लाख की संपत्ति फ्रीज

crime

अफीम तस्कर की 80 लाख की संपत्ति फ्रीज

Share

अवैध कमाई से बनाया मकान और खरीदी लग्जरी कार
प्रतापगढ़, 8 जून:
मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की करीब 80 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई रठांजना थाना पुलिस द्वारा की गई है।
मामला वर्ष 2024 में नीमच कैंट थाना क्षेत्र में पकड़ी गई 2 किलो 800 ग्राम अफीम से जुड़ा है। इस प्रकरण में आरोपी असद इकबाल को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि वह लंबे समय से अफीम और डोडाचूरा तस्करी में लिप्त था।
पुलिस की वित्तीय जांच में पता चला कि आरोपी ने अवैध कमाई से पानमोड़ी क्षेत्र में आलीशान मकान और मारुति विटारा ब्रेजा कार खरीदी थी। दोनों संपत्तियों का बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपए आंका गया है।
सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ फ्रीजिंग नोटिस जारी कर संपत्तियों पर बोर्ड लगाए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *