LOADING

Type to search

राजस्थान विद्यापीठ में आंदोलन हुआ उग्र

Local

राजस्थान विद्यापीठ में आंदोलन हुआ उग्र

Share

विभाग बंद कर कर्मचारियों ने लगाए नारे, SOG-ACB जांच की मांग
उदयपुर/मावली, 8 जून:
राजस्थान विद्यापीठ में कथित वित्तीय अनियमितताओं, अवैध प्रवेश और प्रशासनिक तानाशाही के आरोपों को लेकर चल रहा आंदोलन पांचवें दिन उग्र हो गया। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने डबोक परिसर के सभी विभाग बंद कर दिए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
‘जागरूक कार्यकर्ता राजस्थान विद्यापीठ’ और ‘कुल कर्मचारी संघ’ के नेतृत्व में चल रहे धरने के दौरान कर्मचारियों ने एसडीएम मावली को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच SOG और ACB जैसी स्वतंत्र एजेंसियों से कराने की मांग की।
ज्ञापन में एमपीएड पाठ्यक्रम में निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश, परीक्षाओं में कथित धांधली, अवैध नियुक्तियां और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ा है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *