LOADING

Type to search

सलूंबर के सरकारी स्कूलों में 1300 से अधिक शिक्षक पद खाली

Rajasthan

सलूंबर के सरकारी स्कूलों में 1300 से अधिक शिक्षक पद खाली

Share

एक-दो शिक्षकों के भरोसे चल रहे कई विद्यालय, ग्रामीण क्षेत्रों में गणित-विज्ञान के शिक्षकों की सबसे ज्यादा कमी
सलूंबर, 6 अगस्त:
नवगठित सलूंबर जिले के सरकारी विद्यालय गंभीर शिक्षक संकट से गुजर रहे हैं। शाला दर्पण के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक से लेकर व्याख्याता स्तर तक 1300 से अधिक पद रिक्त हैं। हालात यह हैं कि अनेक विद्यालय केवल एक या दो शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
सलूंबर, जयसमंद, झल्लारा, सेमारी, सराड़ा और लसाड़िया ब्लॉकों सहित जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत विषयों के शिक्षकों की भारी कमी है। कई विद्यालयों में एक से चार पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है।
जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद ने कहा कि रिक्त पदों की समीक्षा कर प्राथमिकता वाले विद्यालयों का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के हालिया उदयपुर दौरे के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया गया था और शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों की जानकारी सरकार को उपलब्ध करा दी है।
वहीं सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि जिले में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है तथा रिक्त पद जल्द भरवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *