LOADING

Type to search

नौ महीने से अधूरी सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें

Local

नौ महीने से अधूरी सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें

Share

रुन्डेड़ा-जोयड़ा बावजी मार्ग पर गड्ढों से आवागमन बाधित, ठेकेदार और अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल
उदयपुर, 6 अगस्त:
मावली उपखंड के रुन्डेड़ा से जोयड़ा बावजी तक सड़क निर्माण कार्य नौ महीने बाद भी पूरा नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मानसून के दौरान सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों ने आवागमन को खतरनाक बना दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण शुरू होते ही सड़क खोद दी गई थी, लेकिन इसके बाद कार्य बेहद धीमी गति से चला। करीब 14-15 किलोमीटर लंबे मार्ग में केवल 2-3 किलोमीटर सीसी सड़क बनाई गई है, जबकि रुन्डेड़ा से इंटाली के बीच लगभग पांच किलोमीटर हिस्सा अब भी बदहाल है। बारिश के कारण सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई 5 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जानी है, लेकिन अभी तक कई स्थानों पर सड़क किनारे की बाधाएं भी नहीं हटाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में ठेकेदार ने इजरायल-ईरान युद्ध का हवाला देकर डामरीकरण में देरी की बात कही थी, लेकिन अब भी काम आगे नहीं बढ़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *