LOADING

Type to search

वास गांव में आबादी के पास रात में घूमता दिखा पैंथर, ग्रामीणों में दहशत

Local

वास गांव में आबादी के पास रात में घूमता दिखा पैंथर, ग्रामीणों में दहशत

Share

पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग
उदयपुर, 9 अक्टूबर:
कुराबड़ ग्राम पंचायत के राजस्व गांव वास में गुरुवार रात आबादी क्षेत्र के पास पैंथर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात करीब 11:25 बजे ग्रामीणों ने आबादी के पास पैंथर को घूमते देखा। कार सवार कुछ लोगों ने पैंथर का वीडियो भी बनाया। सूचना फैलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और सुरक्षा के लिहाज से घरों में दुबक गए।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को पैंथर की मौजूदगी की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में पैंथर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने क्षेत्र में पैंथर की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसका तत्काल पता नहीं चल सका।
आबादी के नजदीक पैंथर दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि पैंथर दोबारा आबादी क्षेत्र में आ सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकलने, बच्चों को खुले में अकेला नहीं छोड़ने और मवेशियों को सुरक्षित बाड़े में रखने की अपील की है। विभाग ने कहा कि पैंथर दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *