LOADING

Type to search

मेवाड़ राजघराने की विजयराज कुमारी का निधन

popular

मेवाड़ राजघराने की विजयराज कुमारी का निधन

Share

मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए लक्ष्यराज मेवाड़: बारिश के बीच निकली अंतिम यात्रा, 425 साल पुरानी छतरियों के बीच हुआ अंतिम संस्कार


उदयपुर, 15 सितंबर:
महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज कुमारी (83) का सोमवार देर रात निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं विजयराज कुमारी का मंगलवार को उदयपुर स्थित महासतिया में अंतिम संस्कार किया गया। 425 साल पुरानी छतरियों के बीच बारिश के बीच अंतिम संस्कार की परम्पराएं निभाई गईं। उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वे भावुक हो गए।
इससे पहले पूर्व राजपरिवार के आधिकारिक निवास शंभू पैलेस से विजयराज कुमारी की अंतिम यात्रा निकाली गई। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यात्रा में पूर्व राजपरिवारों के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। अंतिम दर्शन के लिए रास्ते भर लोग सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ उनके पोते और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बारिश के बावजूद अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ बनी रही।
शिक्षा और परोपकार के कार्यों से जुड़ाव
विजयराज कुमारी का उदयपुर में शिक्षा और परोपकारी गतिविधियों से विशेष जुड़ाव रहा। 1980 के दशक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विकास और उसे व्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक स्वरूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विजयराज कुमारी के पति और पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का पिछले साल मार्च में निधन हुआ था। वे भी लंबे समय से बीमार थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *