LOADING

Type to search

कांग्रेस में अब परफॉर्मेंस की होगी मॉनिटरिंग

political

कांग्रेस में अब परफॉर्मेंस की होगी मॉनिटरिंग

Share

तीन बैठकों से गायब नेताओं की रिपोर्ट पहुंचेगी AICC, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका
उदयपुर, 15 जून:
कांग्रेस संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की अब खैर नहीं होगी। पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि संगठन में केवल सक्रिय और जनसरोकार से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ाया जाएगा। यह संदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की वरिष्ठ पदाधिकारी मीनाक्षी सेठी जैदी ने उदयपुर में आयोजित संगठन सृजन अभियान की बैठक में दिया।
सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में जैदी ने कहा कि सांसद प्रत्याशी, विधायक और पूर्व प्रत्याशी गांव-गांव चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद करें। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए वोटर मैपिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि लगातार तीन बैठकों या आंदोलनों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों और नेताओं की जानकारी प्रदेश कांग्रेस तथा एआईसीसी को भेजी जाएगी। संगठन में सक्रियता को ही प्राथमिकता मिलेगी और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया, जनसंपर्क और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि आगामी समय में ब्लॉक और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैठक में लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *