LOADING

Type to search

साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

crime

साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

Share

राजसमंद, 23 जून: साइबर थाना राजसमंद ने ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते और मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाले आरोपी रामरतन लोधी (23) को मध्यप्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को पेंशन और लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से खाते खुलवाता था। बाद में केवाईसी और मोबाइल सिम लिंक कर इन खातों को साइबर ठगों को बेच देता था। ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

56 कार्टून अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
प्रतापगढ़, 23 जून:
धमोतर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर टांडा गांव से 56 कार्टून अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। थाना अधिकारी घीसूलाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सर्च वारंट लेकर बाबूलाल लबाना के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे शराब के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *