LOADING

Type to search

राज्यपाल माथुर का स्वागत

Local

राज्यपाल माथुर का स्वागत

Share

उदयपुर, 6 जून: सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर और राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा का शनिवार शाम डबोक स्थित महाराणा प्रताप विमानपत्तन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल माथुर और मंत्री शर्मा बाद में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए होटल फेयरमाउंट रवाना हुए। बताया गया कि राज्यपाल ने अपने दौरे के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर और स्वागत कार्यक्रम सीमित रखने के निर्देश दिए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *