LOADING

Type to search

प्रखर सिंघवी ने अंतरराष्ट्रीय गणित प्रतियोगिताओं में हासिल की वर्ल्ड रैंक-1

education

प्रखर सिंघवी ने अंतरराष्ट्रीय गणित प्रतियोगिताओं में हासिल की वर्ल्ड रैंक-1

Share

उदयपुर, 13 अक्टूबर: उदयपुर के प्रतिभाशाली छात्र प्रखर सिंघवी ने अंतरराष्ट्रीय गणित प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रतिभा सिंघवी और वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंघवी के पुत्र प्रखर ने अमेरिका की अमेरिकन मैथमेटिक्स कॉम्पिटिशन (एएमसी) में 150 में से 150 अंक और अमेरिकन इनविटेशनल मैथमेटिक्स एग्जामिनेशन (एआईएमई) में 15 में से 15 अंक हासिल किए। जारी विवरण के अनुसार, दोनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक प्राप्त की। प्रखर ने कॉपरनिकस मैथ ओलंपियाड, फिलीपींस इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड, पर्पल कॉमेट मैथ मीट, फर्मेट मैथ ओलंपियाड और सिंगापुर एवं एशियन स्कूल्स मैथ ओलंपियाड सहित कई प्रतियोगिताओं में भी वर्ल्ड रैंक-1 हासिल की। ब्रिटिश मैथमेटिक्स ओलंपियाड के दोनों राउंड में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर वे कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के गणित शिविरों के लिए भी क्वालीफाई हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *