LOADING

Type to search

स्व. बिशप देव प्रसाद गणावा को श्रद्धांजलि

dharm

स्व. बिशप देव प्रसाद गणावा को श्रद्धांजलि

Share

सर्व धर्म मैत्री सदन में शोकसभा, मानवीय कार्यों को किया याद
उदयपुर, 13 अक्टूबर:
पटेल सर्किल स्थित सर्व धर्म मैत्री सदन में स्वर्गीय बिशप देव प्रसाद गणावा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के सभागार में आयोजित शोकसभा में सदस्यों ने उनके सादगीपूर्ण जीवन और मानवीय कार्यों को याद किया।
संस्था के निदेशक फादर अगस्टिन एसवीडी ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए बिशप गणावा के सामाजिक और मानवीय योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शायर मुश्ताक चंचल ने देश और समाज के हित में किए गए उनके कार्यों पर आधारित रचना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित, डॉ. सुजान सिंह, डॉ. इसहाक फुर्कत तथा सिस्टर्स सुनीता, सुनीला, किरण और प्रमिला ने भी विचार व्यक्त किए। फादर जोबिन सहित उपस्थित लोगों ने बिशप गणावा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *