LOADING

Type to search

निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद और छाछ वितरण

socal

निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद और छाछ वितरण

Share

अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने जगदीश मंदिर में निभाई सेवा की परंपरा
उदयपुर, 25 जून:
निर्जला एकादशी के अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा जगदीश मंदिर परिसर में सेवा शिविर आयोजित कर श्रद्धालुओं को साबूदाना खिचड़ी और शीतल छाछ का वितरण किया गया। महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं की सेवा कर धर्म और परोपकार का संदेश दिया।
जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल आस्था ही नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा भी देते हैं। इसी उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ द्वारा समय-समय पर जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *