LOADING

Type to search

सुविवि के 300 से अधिक सेल्फ फाइनेंस कर्मचारियों का प्रदर्शन

Local

सुविवि के 300 से अधिक सेल्फ फाइनेंस कर्मचारियों का प्रदर्शन

Share

बोले, 3 साल से वेतन वृद्धि नहीं: काम पूरा, फिर भी कट रही एक दिन की तनख्वाह
उदयपुर, 5 अगस्त:
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के सेल्फ फाइनेंस एडवाइजरी बोर्ड के 300 से अधिक कर्मचारियों ने वेतन कटौती, अल्पकालीन अनुबंध और तीन वर्षों से वेतन वृद्धि नहीं होने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन हर माह एक दिन का वेतन काट लेता है, जबकि उस दिन भी उनसे नियमित रूप से कार्य कराया जाता है। उनका कहना है कि इससे आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी बढ़ रही है।
कर्मचारियों के अनुसार पहले 11 माह के अनुबंध पर नियुक्ति दी जाती थी, लेकिन अब केवल एक-दो माह के एग्रीमेंट कर बार-बार नवीनीकरण कराया जा रहा है। इससे नौकरी की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मचारी नूतन पालीवाल ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन केवल आश्वासन देता है, जबकि 11 माह के अनुबंध और वेतन वृद्धि पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा।
कर्मचारी शक्तिसिंह यदुवंशी ने बताया कि कई कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन जुलाई 2023 के बाद से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। बढ़ती महंगाई के बीच परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 से संचालित सेल्फ फाइनेंस एडवाइजरी बोर्ड विश्वविद्यालय की स्वयं की आय से संचालित होता है और इसके तहत कंप्यूटर ऑपरेटर, एलडीसी, जूनियर इंजीनियर, लैब स्टाफ, इलेक्ट्रिशियन व अन्य पदों पर 300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *