LOADING

Type to search

पत्नी से विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साले की तलवार घोंपकर हत्या

crime

पत्नी से विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साले की तलवार घोंपकर हत्या

Share

पहले पत्नी से मारपीट, फिर घर के बाहर बुलाकर किया जानलेवा हमला; उदयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत
बांसवाड़ा, 5 अगस्त:
बांसवाड़ा शहर में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार रात खूनी मोड़ ले लिया। पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में तलवार लेकर पहुंचे युवक ने अपने साले की पेट में तलवार घोंपकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले एमजी अस्पताल और बाद में उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
राजतालाब थाना पुलिस के अनुसार मृतक अनिल बंजारा (33) दाहोद नाका क्षेत्र का निवासी था, जबकि आरोपी उसका जीजा राजेश बंजारा भगवानपुरा का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का पत्नी बादामी से विवाद होने पर वह मायके यानी अपने भाई अनिल के घर चली गई थी। कुछ देर बाद राजेश वहां पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट की। समझाइश के बाद वह चला गया, लेकिन थोड़ी देर में तलवार लेकर वापस लौटा। उसने गाली-गलौज कर अनिल को घर से बाहर बुलाया और पेट में तलवार से वार कर दिया। परिजन गंभीर हालत में अनिल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
पत्नी की सुरक्षा के लिए भाई के घर पहुंची थी, वहीं बन गया हत्या का कारण
पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बाद पत्नी अपने भाई के घर शरण लेने पहुंची थी। भाई ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह कुछ देर बाद तलवार लेकर लौटा और विवाद का अंत खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पूर्व नियोजित तरीके से हथियार लेकर आया था या आवेश में यह कदम उठाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *