LOADING

Type to search

मराठी अध्ययन केंद्र के विरोध में प्रदर्शन जारी

education

मराठी अध्ययन केंद्र के विरोध में प्रदर्शन जारी

Share

एमएलएसयू में दूसरे दिन भी छात्रों का अनशन जारी
उदयपुर, 29 जुलाई:
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) में छात्रों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर बैठे चार छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव कराने, हॉस्टलों में मूलभूत सुविधाएं सुधारने और विश्वविद्यालय में प्रस्तावित मराठी अध्ययन केंद्र का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता कैलाश गुर्जर, सूर्यपाल सिंह देवड़ा, दीपेश गुर्जर और महावीर विश्नोई ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने से बच रही है, जिससे छात्रों की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विश्वविद्यालय में मराठी अध्ययन केंद्र खोलने के बजाय राजस्थानी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
छात्र नेताओं ने हॉस्टलों की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बॉयज और गर्ल्स हॉस्टलों में गंदे पेयजल, बार-बार बिजली गुल होने, पानी की किल्लत और जर्जर भवनों जैसी समस्याओं से छात्र परेशान हैं। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में बाहर से आने वाले अभिभावकों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *