पंजाब के राज्यपाल कटारिया 25 से उदयपुर प्रवास पर
Share
उदयपुर, 21 अगस्त: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया 25 से 30 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे।कटारिया मंगलवार 25 अगस्त को प्रातः 11.25 बजे वायुयान से महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे विज्ञान समिति के 68वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। शनिवार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। रविवार 30 अगस्त को रात्रि 8 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

