LOADING

Type to search

107 वर्षीय कुमकुम देवी से मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, लिया आशीर्वाद

political

107 वर्षीय कुमकुम देवी से मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, लिया आशीर्वाद

Share

रात्रि चौपाल में उठी मांगों पर अगले ही दिन लगी मुहर, खारी का लांबा गांव को मिली विकास योजनाओं की सौगात
उदयपुर, 6 जून:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले के खारी का लांबा गांव के दौरे के दौरान 107 वर्षीय कुमकुम देवी और 102 वर्षीय ओंकार तेली से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने दोनों बुजुर्गों के स्वास्थ्य, दिनचर्या और जीवन अनुभवों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री का आत्मीय व्यवहार देख बुजुर्गों ने भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
रात्रि चौपाल की मांगें सुबह हुईं पूरी
गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने अगले ही दिन कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय, कृषि पर्यवेक्षक पद सृजन और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने की स्वीकृति दी। साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा खेल मैदान विकसित करने की भी घोषणा की।
ग्रामीणों के बीच पहुंचे, चाय पर की चर्चा
दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने चौपाल पर ग्रामीणों के साथ चाय पी और खेती, रोजगार, बिजली, पानी तथा सरकारी योजनाओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश और देश की प्रगति का आधार है। सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और सुविधासंपन्न बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
योग, जनसंवाद और विकास पर फोकस
मुख्यमंत्री ने गांव भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर लोगों के हालचाल पूछे, बच्चों को चॉकलेट वितरित की तथा मंदिरों में दर्शन किए। फूलसागर तालाब पर युवाओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *