LOADING

Type to search

72 वर्षीय महिला की छाती से निकाला 18 सेमी का दुर्लभ कैंसर ट्यूमर

Local

72 वर्षीय महिला की छाती से निकाला 18 सेमी का दुर्लभ कैंसर ट्यूमर

Share

पीएमसीएच के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान, बोन सीमेंट से किया पुनर्निर्माण
उदयपुर, 21 अप्रैल
: उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 72 वर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का दुर्लभ कैंसर ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया। बांसवाड़ा जिले के घाटोल निवासी महिला की हालत बेहद गंभीर थी। पहले ऑपरेशन के बावजूद ट्यूमर दोबारा बढ़ गया था और यह हृदय की झिल्ली व फेफड़ों तक फैल चुका था।
कैंसर सर्जन डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि यह स्टरनम कैंसर था, जो हड्डियों के कैंसर के केवल 1-2 प्रतिशत मामलों में पाया जाता है। ट्यूमर मुख्य रक्त वाहिनियों और पसलियों से चिपका हुआ था, जिससे ऑपरेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। सर्जरी के दौरान प्रभावित हड्डियों और पसलियों को हटाना पड़ा।
मरीज की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे इम्प्लांट की बजाय बोन सीमेंट और मेटैलिक प्लेट से छाती की संरचना तैयार की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में रखा गया और छह दिन में स्वस्थ होकर घर भेज दिया गया।
पीएमसीएच चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने इसे संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कम लागत में आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *