LOADING

Type to search

राशन डीलर ने 202 क्विंटल गेहूं का गबन किया

Local

राशन डीलर ने 202 क्विंटल गेहूं का गबन किया

Share

फर्जी हस्ताक्षर कर लाभार्थियों के नाम काटे, पुलिस जांच शुरू
सलूंबर, 2 अप्रैल:
जिले की सराड़ा तहसील के बाणा कला गांव में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घोटाला सामने आया है। उचित मूल्य दुकान के डीलर वालतराम डांगी पर 202 क्विंटल गेहूं का गबन करने और खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लाभार्थियों के फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें सूची से बाहर करने का आरोप है। जिला रसद विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विभागीय जांच में सामने आया कि डीलर ने “गिव-अप अभियान” का दुरुपयोग करते हुए कई लाभार्थियों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके नाम राशन सूची से हटा दिए। जब संबंधित लोगों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने इस प्रक्रिया से अनभिज्ञता जताई। रिकॉर्ड में दर्ज हस्ताक्षर वास्तविक हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाने पर धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।
रिकॉर्ड में स्टॉक अधिक, मौके पर गेहूं गायब
प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा किए गए सत्यापन में बाणा कला दुकान पर 14,984 किलोग्राम के मुकाबले केवल 582.9 किलोग्राम गेहूं मिला। वहीं बाणा खुर्द में 8,167 किलोग्राम दर्ज स्टॉक के बावजूद गेहूं नहीं मिला। दोनों दुकानों में कुल 202 क्विंटल से अधिक गेहूं का अंतर सामने आया। अनियमितताओं के बाद दुकान का संचालन वैकल्पिक डीलर को सौंपा गया है। पुलिस के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *