युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजकों में फतेहनगर के रवि खटीक का चयन
Share
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्थान के करीब 10 युवाओं को मिली जिम्मेदारी
फतेहनगर, 12 अगस्त: भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से देशभर से चयनित नए राष्ट्रीय संयोजकों के लिए दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में राष्ट्रीय स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवा कांग्रेस उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रवि खटीक सहित राजस्थान के करीब 10 युवाओं ने राष्ट्रीय संयोजक के रूप में भाग लिया। रवि खटीक के चयन से क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
साक्षात्कार के बाद हुआ चयन
राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए देशभर से 80 से अधिक नए राष्ट्रीय संयोजकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित युवाओं को संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। राजस्थान से चयनित करीब 10 युवाओं में फतेहनगर के रवि खटीक को भी शामिल किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चयन को क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई।

