LOADING

Type to search

बारिश से इंटाली एनिकट पर चली पानी की चादर, बच्चों ने जमकर लिया आनंद

Rajasthan

बारिश से इंटाली एनिकट पर चली पानी की चादर, बच्चों ने जमकर लिया आनंद

Share

एक घंटे से अधिक हुई रुक-रुककर बारिश से खेतों में लौटी नमी, किसानों को मिली राहत
फतेहनगर, 12 अगस्त:
फतेहनगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और रिमझिम से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक रुक-रुककर हुई बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों और जलस्रोतों में भी पानी की आवक शुरू हो गई। बारिश के बाद इंटाली एनिकट पर पानी की चादर चलने लगी, जिससे यहां का नजारा आकर्षक हो गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में एनिकट पर बहते पानी को देखने पहुंचे।
पानी में बच्चों ने मनाया बारिश का जश्न
इंटाली ग्राम पंचायत भवन के बाहर बारिश का पानी बहने लगा। यहां बच्चे पानी में खेलते और बारिश का आनंद लेते नजर आए। बच्चों में बारिश को लेकर खासा उत्साह रहा। हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें पानी के तेज बहाव से दूर रहने की सलाह दी।
खरीफ फसलों के लिए राहत
बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि आगामी दिनों में भी बारिश जारी रही तो जलस्रोतों में पानी की अच्छी आवक हो सकती है। फतेहनगर सहित आसपास के गांवों में भी कहीं रिमझिम तो कहीं मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने के साथ ग्रामीण इलाकों में हरियाली नजर आने लगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *