LOADING

Type to search

संसदीय संकुल परियोजना की समीक्षा, आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार पर जोर

Local

संसदीय संकुल परियोजना की समीक्षा, आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार पर जोर

Share


उदयपुर, 12 अप्रैल: आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार सृजन और पलायन रोकने के उद्देश्य से संसदीय संकुल परियोजना की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुई। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों के विकास को लेकर बहुस्तरीय योजनाओं पर चर्चा करते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में वी. सतीश ने संकुल की अवधारणा और आदिवासी क्षेत्रों से हो रहे पलायन की गंभीरता पर प्रकाश डाला। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया गया कि उदयपुर, सलूम्बर और डूंगरपुर के चयनित 30 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के आकांक्षी जिलों की तर्ज पर अब आदिवासी क्षेत्रों में “आकांक्षी ग्राम” विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर नियंत्रण संभव होगा। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *