LOADING

Type to search

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई को

Local

आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 9 व 10 मई को

Share

उदयपुर में 189 केंद्रों पर होगी परीक्षा
उदयपुर, 7 मई:
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 9 एवं 10 मई को उदयपुर जिले में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार 9 मई को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित होगी। यह परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 45 राजकीय एवं 20 निजी केंद्र शामिल हैं। इस दिन कुल 19 हजार 989 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
वहीं रविवार 10 मई को दो पारियों में प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित होगी। प्रथम पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए जिले में 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 43 राजकीय एवं 81 निजी केंद्र शामिल हैं। रविवार को कुल 39 हजार 330 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष जिला कलेक्टर कार्यालय उदयपुर के कक्ष संख्या 126 में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0294-2413278 है।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के समय फेस ऑथेंटिकेशन एवं फ्रिस्किंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी तथा संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड की जाएगी। परीक्षा के दौरान चिन्हित गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *