LOADING

Type to search

बीसीआई गोल्ड चैप्टर लॉन्च, अमृत मेहता को मिली कमान

Local

बीसीआई गोल्ड चैप्टर लॉन्च, अमृत मेहता को मिली कमान

Share

ज्वेलरी सहित सभी इंडस्ट्री को मिलेगा नया बिजनेस प्लेटफॉर्म

उदयपुर, 7 मई: भारत के तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बीसीआई (बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल) ने गोल्ड, सिल्वर और ज्वेलरी सहित विभिन्न उद्योगों से जुड़े कारोबारियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से “बीसीआई गोल्ड चैप्टर” लॉन्च किया है। इस नए चैप्टर के चार्टर प्रेसिडेंट के रूप में युवा उद्योगपति अमृत मेहता की नियुक्ति की गई है।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि यह पहल केवल ज्वेलरी इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों, व्यापारियों, मैन्युफैक्चरर्स और युवा उद्यमियों को भी नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मजबूत नेटवर्क और सही कनेक्शन सफलता की अहम कुंजी बन चुके हैं।
मुकेश माधवानी ने बताया कि अमृत मेहता लक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं, जिसकी दक्षिण भारत के कई शहरों में मजबूत उपस्थिति है। वहीं “हाउस ऑफ राजवाड़ा” उदयपुर में शुरू किया गया उनका प्रीमियम हाई ज्वेलरी वेंचर है, जो यूनिक और सुपीरियर ज्वेलरी कॉन्सेप्ट पर आधारित है।
अमृत मेहता ने कहा कि बीसीआई गोल्ड चैप्टर हर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को नई पहचान, मजबूत नेटवर्क और व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच बनेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *