LOADING

Type to search

भटनागर सभा में सत्तू तीज उद्यापन का आयोजन

socal

भटनागर सभा में सत्तू तीज उद्यापन का आयोजन

Share

उदयपुर, 1 सितम्बर: भटनागर सभा सामुदायिक केंद्र में मंगलवार को सत्तू तीज का उद्यापन आयोजित किया गया। समाज की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया और पारंपरिक वस्त्रों में पूजा-अर्चना की। चांद निकलने तक भजन-कीर्तन और तीज माता की कथाएं सुनाई गईं। चांद निकलने पर महिलाओं ने जल का अर्घ्य देकर अपने सुहाग और परिवार की खुशहाली की कामना की। नीम और आंकड़े की डालियों की भी पूजा की गई। इसके बाद सामूहिक भोज-प्रसादी का आयोजन हुआ और महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की गई। आयोजन में भटनागर सभा अध्यक्ष भानुजी, महामंत्री आशीषजी, प्रदीपजी, प्रशांतजी, नवीनजी तथा उद्यापन समिति की इंदुजी, लोकेशजी और दीपिकाजी सहित सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *