LOADING

Type to search

शंकर चंदेल उदयपुर कांग्रेस ए-ब्लॉक के अध्यक्ष

political

शंकर चंदेल उदयपुर कांग्रेस ए-ब्लॉक के अध्यक्ष

Share


उदयपुर, 1 जुलाई: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उदयपुर में ए-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर चंदेल को नियुक्त किया है। चंदेल कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे है।
डोटासरा ने आज जयपुर मुख्यालय से नियुक्ति पत्र जारी कर चंदेल को यह जिम्मेदारी दी है। चंदेल नगर निगम उदयपुर में 2019 से 2024 वाले बोर्ड में पार्षद रहे। वे कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा चंदेल राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सचिव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव, यूथ कांग्रेस उदयपुर ए ब्लॉक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस उदयपुर महासचिव, राजस्थान यूथ कांग्रेस सचिव, राजस्थान यूथ कांग्रेस महासचिव और 2019 में कांग्रेस के उप महापौर प्रत्याशी भी रहे थे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *