LOADING

Type to search

श्रीराम ने नौ दिन उपासना कर विजय पाई: प्रशांत अग्रवाल

dharm

श्रीराम ने नौ दिन उपासना कर विजय पाई: प्रशांत अग्रवाल

Share

देवी भागवत कथा में भक्ति, करुणा और सेवा का संदेश
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने भक्ति और मानव सेवा का संदेश दिया। कथा में मां षष्ठी की महिमा और भगवान श्रीराम की शक्ति उपासना के प्रसंग सुनाए गए। राजा प्रियव्रत और रानी मालिनी के प्रसंग के माध्यम से मां षष्ठी की कृपा का वर्णन किया गया। अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के प्रति ममता और संवेदनशीलता सच्ची सेवा का आधार है। भगवान श्रीराम द्वारा नौ दिनों तक मां भगवती की आराधना के प्रसंग से विजय और आस्था का संदेश दिया गया। उन्होंने दिव्यांगों को उपचार, कृत्रिम अंग और बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *