LOADING

Type to search

राष्ट्रीय योगासन चैम्पियनशिप में सिद्धार्थ ने जीता गोल्ड

Sports

राष्ट्रीय योगासन चैम्पियनशिप में सिद्धार्थ ने जीता गोल्ड

Share

उदयपुर, 2 जुलाई: उदयपुर के योग खिलाड़ी सिद्धार्थ सोनी ने उत्तराखंड में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंडिया (WFFYSI) की नेशनल योगासन चैम्पियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। रुड़की स्थित सीओईआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 26 से 28 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने ट्रेडिशनल कैटेगरी के मास्टर्स-बी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल और ट्रॉफी अपने नाम की। पिछले वर्ष से योग का नियमित अभ्यास शुरू करने वाले सिद्धार्थ कम समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वे योगासना भारत की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं। खेल उपलब्धियों के साथ उन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के जज और कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उनकी सफलता पर परिवार, मित्रों और खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *