LOADING

Type to search

हाईवे किनारे घर में घुसे 6 बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर 7 लाख नकद और लाखों के जेवर लूटेv

crime

हाईवे किनारे घर में घुसे 6 बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर 7 लाख नकद और लाखों के जेवर लूटेv

Share

बारा गांव में रिवॉल्वर दिखाकर वारदात, 37 तोला सोना और करीब 4 किलो चांदी ले गए बदमाश; भागते समय पड़ोसी को जगाने निकले व्यापारी का पैर फ्रैक्चर
उदयपुर, 17 अक्टूबर:
जिले के टीडी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित बारा गांव में छह बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दंपति को बंधक बना लिया और करीब सात लाख रुपए नकद सहित 37 तोला सोना और लगभग चार किलो चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट की और रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे पुलिया के पास लाला राम कलाल की दुकान है। रात में संदिग्ध आहट होने पर लाला राम ने जालीदार गेट खोलकर देखा, लेकिन कुछ नजर नहीं आया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने घर के पिछवाड़े का गेट खोला, दो बदमाशों ने उनकी गर्दन पकड़कर रिवॉल्वर लगा दी। सो रही पत्नी सविता का मुंह दबाकर उन्हें भी काबू कर लिया। बदमाशों ने दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिया।
एक घंटे तक खंगाला घर
बदमाशों ने करीब एक घंटे तक अलमारियां, पलंग और पेटियां खंगालीं। आरोपियों ने समाज के तीन लाख रुपए और दुकान के चार लाख रुपए सहित कुल सात लाख रुपए नकद, लाला राम के 20 तोला और उनकी बहन के 17 तोला सोने के जेवर तथा करीब चार किलो चांदी के आभूषण और 300 ग्राम चांदी के सिक्के लूट लिए। जाते समय बदमाशों ने दंपति के मुंह में दोबारा कपड़ा बांध दिया।
पड़ोसी को जगाने निकले, पैर टूटा
बड़ी मुश्किल से बंधन खोलकर बाहर निकले लाला राम पड़ोसियों को जगाने पहुंचे, तभी करीब पांच फीट गहरे खड्डे में गिरने से उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें उदयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्लास्टर चढ़ाया गया। सूचना पर सुबह करीब चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *